International Day of Peace 2019– आज 21 सितंबर है और आज ही के दिन विश्व शांति दिवस मनाया जाता है इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य सभी देशों और नागरिकों के बीच शांति व्यवस्था को बनाए रखना है |
इस वर्ष International Day of Peace 2019 की थीम ” Climate Action for Peace “ है |
विश्व शांति दिवस सभी देशों और लोगों के बीच और उनके भीतर स्वतंत्रता और खुशी का एक आदर्श है इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी पर अहिंसा स्थापित करने का एक माध्यम है इसका एक और मुख्य उद्देश्य है |
इस शब्द का प्रयोग विश्व शांति के लिए सभी व्यक्तियों के बीच सभी तरह के दुश्मनों के खात्मे के संदर्भ में किया जाता है |
विश्व शांति दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र में 1981 में इसकी शुरुआत की ,सन 2001 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एकराय से इस दिन को अहिंसा और युद्ध विराम का दिन घोषित किया |
पहली बार 1982 में बहुत से राष्ट्रों ने, राजनीतिक समूह समूह और लोगों द्वारा इसे मनाया गया और उसके बाद सन् 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इसे शांति शिक्षा के लिए समर्पित किया |
International Day of Peace 2019 के लिए भारत के द्वारा उठाया गया कदम
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने विश्व में शांति स्थापना के लिए पांच मूल्य मंत्र दिए जिन्हें पंचशील सिद्धांत भी कहा जाता है यह सिद्धांत निम्नलिखित है |
- पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के अनुसार एक दूसरे के प्रादेशिक अखंडता और समप्रभुता का सम्मान करना है |
- एक दूसरे के विरुद्ध आक्रामक कार्यवाही न करना समानता और परस्पर लाभ की नीति का पालन करना |
- शांतिपूर्ण सहअस्तित्व की निति में विश्वास कायम रखना |
- एक दूसरे के आतंरिक मामलों में हस्तक्षेप न करना है |
- एक दूसरे के खिलाफ आक्रामक कार्याही न करना सम्मलित है |
शायद आपको पता हो की सफेद कबूतर को शांति का दूत माना जाता है, विश्व शांति दिवस पर सफेद कबूतर को उड़ा कर लोगों को शांति का मैसेज दिया जाता है और लोगों में एक दूसरे से भी शांति कायम रखने की अपील की जाती है ||