Hindi Current Affairs Quiz : 29 September 2019 : Currentaffairgk.co.in के सभी पाठकों के लिए आज हमने सिलेक्टेड टॉप 10 Hindi Current Affairs Quiz का चयन किया है, जो कि आपके नॉलेजबेस को बढ़ाने में मदद करेगा पाठकों से निवेदन है कि यदि आपके कोई सुझाव है तो आप हमें नीचे कमेंट के माध्यम से बताएं ताकि हम आपको लगातार कुछ नया देने की कोशिश में लगे रहे |
Hindi Current Affairs Quiz
Q.1.भारत में मेंढक के नई प्रजाति खोजी गई है जिसका नाम दिया गया है ?
- अलेफेंजो मरोंड़ो
- एस्ट्रोबाट्राचस कुरीचियाना
- किड एस्केहेल्मेंथिज
- मिगेल आर्थोपोडा
Q.2. वह राज्य सरकार जिसके द्वारा वर्ष 2020 की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्ष के रूप में घोषित किया गया ?
- तेलंगाना
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
Q.3. दुनिया भर में विश्व किडनी दिवस मनाया गया, जिसे हर वर्ष मनाया जाता है ?
- मार्च महीने के दूसरे बृहस्पतिवार को
- मार्च महीने के दूसरे सोमवार को
- मार्च महीने के दूसरे बुधवार को
- मार्च महीने के दूसरे रविवार को
Q.4 . ब्रिटेन ने हाल ही में, किस व्यक्ति के सम्मान में ‘ब्लैक होल सिक्का जारी’ किया है?
- एलिस्टर कुक
- किन विक्टोरिया
- डेविड बेकहम
- स्टीफन हॉकिंग
Q.5 . लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को लौटाई गौतम बुद्ध की कांस्य प्रतिमा का संबंध है ?
- 12 वीं शताब्दी
- 14 वीं शताब्दी
- 17 वीं शताब्दी
- 8 वीं शताब्दी
Q. 6. राष्ट्र द्वारा जारी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार वह देश जिसकी प्रवासियों की संख्या 2019 में सर्वाधिक रही है ?
- चीन
- भारत
- पाकिस्तान
- मैक्सिको
Q.7. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ संयुक्त रूप से सड़क परिवहन स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र की 4 परियोजनाओं का उद्घाटन किया है ?
- नेपाल
- अफगानिस्तान
- चीन
- बांग्लादेश
Q.8. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किस लड़ाकू विमान को उड़ाया गया ?
- सुखोई su-30
- तेजस
- डसॉल्ट मिराज 2000
- सुखोई su-27
Q.9. हाल ही में जारी SIPRI की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कौन दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बना है ?
- भारत
- सऊदी अरब
- चीन
- ऑस्ट्रेलिया
Q.10. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रथम विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का आयोजन किया गया था ?
- 17 सितंबर
- 18 सितंबर
- 19 सितंबर
- 20 सितंबर
Hindi Current Affairs Quiz : 29 September 2019
Answer
Q.1. (b) एस्ट्रोबाट्राचस कुरीचियाना
भारत में मेंढक के नई प्रजाति खोजी गई है जिसका नाम एस्ट्रोबाट्राचस कुरीचियाना हैं इस मेंढक की पीठ पर काले धब्बे जैसी संरचना होती है शोधकर्ताओं ने पाया है कि खतरे की स्थिति में नर मेंढक अपने पीठ को उठाकर इन धब्बों को प्रदर्शित करते हैं यह धब्बे इस प्रजाति के मेंढक के लिए रक्षात्मक भूमिका निभाते हैं शोधकर्ताओं का मानना है कि ज्यादातर समय यह छिपे रहते हैं और केवल प्रजनन के लिए ही बाहर निकलते हैं इसलिए इन्हें पहले बहुत कम दिखा गया है वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध से पता चला है कि इस नई प्रजाति के पूर्वज जैविक विकास के क्रम में लगभग छह से सात करोड़ साल पूर्व अलग हो गए थे यह प्रजाति भारत में खोजी गई है लेकिन इस के रूप में एवं आकृति दक्षिण अमेरिकी और अफ्रीका के मेढ़क को जैसी दिखती है|
Q.2. (a) तेलंगाना
हाल ही में तेलंगाना राज्य सरकार ने वर्ष 2020 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्ष के रूप में घोषित किया है इस संबंध में तेलंगाना राज्य सरकार ने नीति आयोग के साथ अनुबंध आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस परियोजना संचालन हेतु अनुबंध किया है उद्योग निकाय नैस्कॉम हैदराबाद तेलंगाना में डाटा विज्ञान और एआई में उत्कृष्ट केंद्र स्थापित कर रहा है |
Q.3. (a) मार्च महीने के दूसरे बृहस्पतिवार को
विश्व किडनी दिवस संपूर्ण विश्व में 14 मार्च 2019 को मनाया गया विश्व दिवस प्रतिवर्ष मार्च के दूसरे बृहस्पतिवार को मनाया जाता है या दिन वैश्विक स्वास्थ्य के प्रति एक जागरूक अभियान है जो विश्व भर में किडनी के महत्व और किडनी की बीमारी तथा उससे संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के प्रभाव और आवृत्ति को कम करने पर केंद्रित है|
Q.4 (d) स्टीफन हॉकिंग
हाल ही में , दुनिया के प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन हाकिंग के सम्मान में रॉयल मिट ने 50पेंस का एक नया सिक्का जारी किया है इस सिक्के को ब्लैक होल सिक्का नाम दिया गया है यह सिक्का स्टीफन हॉकिंग की रिसर्च से प्रभावित है इस सिक्के का अनावरण स्टीफन हॉकिंग की बेटी लूसी हॉकिंग एवं बेटे टीम द्वारा किया गया | रॉयल मिंट द्वारा इससे पहले आइजैक न्यूटन और चार्ल्स डार्विन के सम्मान में भी सिक्का जारी हो चुका है
Q.5 . (a) 12 वीं शताब्दी
बिहार में नालंदा के एक संग्रहालय से करीब 60 साल पहले चुराई गई बुध की 12 वीं सदी की एक कांस्य मूर्ति भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान को लंदन मेट्रो मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने भारत को लौटा दी | चांदी की कलमकारी वाली है यह कांस्य मूर्ति 1961 में नालंदा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संस्था के एक संग्रहालय से चुराई गई 14 मूर्तियों में से एक है |
Q.6. (b) भारत
दुनिया भर में प्रवासियों की संख्या के मामले में भारत सबसे आगे है संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में दुनिया भर में भारतीय प्रवासियों की संख्या 1 .75 करोड़ है इसके बाद प्रवासियों की संख्या के मामले में मेक्सिको दूसरे और चीन तीसरे नंबर पर है इस रिपोर्ट के मुताबिक पूरे दुनिया में इस समय प्रवासियों की संख्या 27.2. करोड़ है |
Q.7. (d) बांग्लादेश
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने 11 मार्च 2019 को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संयुक्त रूप से बांग्लादेश में 4 परियोजनाओं का उद्घाटन किया | भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने सड़क परिवहन स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र की 4 परियोजनाओं का उद्घाटन किया है |
Q.8. (b) तेजस
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली देश की पहले रक्षा मंत्री बने हैं इससे पहले पूर्व रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने लड़ाकू विमान सुखोई में उड़ान भरी थी जहां सुखोई दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है वही तेजस एक इंजन वाला वाला है माना जाता है कि स्वदेशी को एक संदेश देने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरने भरने का फैसला लिया था |
Q.9. (b) सऊदी अरब
स्वीडन के थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बताया है कि भारत हथियार आयात करने वाले देशों में पहला स्थान था लगभग 10 वर्षों तक भारत पहले स्थान पर था लेकिन हाल ही में SIPRI की ताजा रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बना सऊदी अरब बन चूका हैं | रिपोर्ट में वर्ष 2014 और 2018 एक अध्ययन किया गया | इस अध्ययन के अनुसार इस वर्ष दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश सऊदी अरब बन कर सामने आया है |
Q.10. (a) 17 सितंबर
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रथम विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का आयोजन किया 17 सितंबर किया गया था |