Hindi Current Affairs Quiz 26 July 2019

Hindi Current Affairs Quiz 26 July 2019 : करंट अफेयर्स जीके डॉट कॉम अपने पाठकों के लिए वन लाइनर Current Affairs उपलब्ध करवा रहा है इस करंट अफेयर में बहुत सारे परीक्षोपयोगी  प्रश्नों का संकलन है जोकि स्टूडेंट के लिए काफी मददगार साबित होंगे |

करंट अफेयर्स जीके डॉट कॉम अपने सभी पाठकों के लिए आने वाले परीक्षाओं में जैसे SSC, Bank, Railway, PO, Clerk  आदि परीक्षाओं के लिए मददगार होंगे 26 July 2019 Current Affairs  के बारे में यदि आपका कोई प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हमें बताएं |

Hindi Current Affair Quiz 26 July 2019

26 जुलाई 2019 के महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी –

Hindi Current Affairs Quiz 26 July 2019

Note :- सभी प्रश्नो के अंत में उत्तर मिलेंगे | 

Question No. 1 :-  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की स्मृति में म्यूजियम बनाने की घोषणा की है ?

  1. दिल्ली
  2. मुंबई
  3. कोलकाता
  4. चेन्नई

Question No. 2  :- किसने देश के हर जिले में बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत की स्थापना का आदेश दिया है ?

  1. नीति आयोग
  2. राज्य सरकार
  3. सुप्रीम कोर्ट
  4. केंद्र सरकार

Question No. 3   :- क्रिकेट टीम इंडिया की जर्सी पर Oppo Mobile के बाद अब किस कंपनी के  नाम प्रदर्शित करने के अधिकार खरीद लिए हैं  ?

  1. TATA
  2. OLX
  3. Byju’s
  4. Redmi

Question No. 4 :- भारतीय मूल के किस महिला को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में गृह मंत्रालय संभालने की जिम्मेदारी दी गई है ?

  1. सोनाली पटेल
  2. सुमन पटेल
  3. साक्षी पटेल
  4. प्रीति पटेल

Question No. 5 :- ट्राई ने अक्टूबर 2016 में Reliance Jio को इंटरकनेक्टिविटी सुविधा नहीं देने के कारण दंड स्वरूप Airtel, Vodaphone & Idea पर कितना जुर्माना लगाया है ?

  1. 1050 करोड़ रुपए
  2. 2050 करोड़ रुपए
  3. 3050 करोड रुपए
  4. 4050 करोड रुपए

Question No. 6 :- जेरेमी हंट को भारी मतों से हराकर कौन ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री बना है ?

  1. जॉनी वाकर
  2. जेम्स अलेक्स
  3. जॉनसन कंजरवेटिव
  4. बोरिस जॉनसन

Question No. 7 :- अभी हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने किस राज्य में बंदरों को 1 वर्ष के लिए हिंसक जानवर घोषित कर दिया है ?

  1. मध्य प्रदेश
  2. अरुणाचल प्रदेश
  3. हिमाचल प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश

Question No. 8 :- श्रीलंका के किस तेज गेंदबाज ने 26 जुलाई को संन्यास लेने की घोषणा की है ?

  1. थिसारा परेरा
  2. दिमुथ करुणारत्ने
  3. सुनील नारायण
  4. लसिथ मलिंगा

Question No. 9 :- नवीन और अक्षय ऊर्जा मंत्रालय ने 34,422 करोड रुपए की कौन सी योजना को स्टार्ट करने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया है ?

  1. पीएम जन आरोग्य योजना
  2. पीएम जन धन योजना
  3. पीएम कुसुम योजना
  4. पीएम आवास योजना

Question No. 10 :- सांसद व पूर्व फुटबॉलर प्रसून बनर्जी और राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य केशव दत्त को साल 2019 में कौन से पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ?

  1. अर्जुन पुरस्कार
  2. भारत रत्न
  3. मोहन बागान रत्न
  4. इनमें से कोई नहीं

Question No. 11 :- हाल ही में किस ने दिवंगत सैनिकों के परिजनों को उनके मेडल पहनने की इजाजत दे दी है ?

  1. भारतीय सेना
  2. केंद्र सरकार
  3. हाई कोर्ट
  4. सुप्रीम कोर्ट

Question No. 12 :- भारत में प्रत्येक वर्ष किस दिन को आयकर दिवस मनाया जाता है ?

  1. 25 जुलाई
  2. 23 जुलाई
  3. 24 जुलाई
  4. 22 जुलाई

Question No. 13 :- इंग्लैंड में खेली जा रही T20 ब्लास्ट लीग में किस टीम ने अपने T20 क्रिकेट इतिहास में दूसरी बार 250 रन से ज्यादा का स्कोर बना डाला है ?

  1. सामरसेट
  2. लिकस्टर शायर
  3. यार्क  शायर
  4. दुर्मन

Question No. 14  :- निम्नलिखित में से किस को नया गृह सचिव बनाया गया है ?

  1. अमिताभ चक्रवर्ती
  2. सोमेश दासगुप्ता
  3. देवेंद्र पाल सिंह
  4. अजय कुमार भल्ला

Question No. 15 :- पिरामल ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आनंद पिरामल ने किस इ कॉमर्स कंपनी में इन्वेस्टमेंट किया है ? 

  1. अमेजॉन
  2. फ्लिपकार्ट
  3. स्नैपडील
  4. शॉपक्लूएस

प्रीति पटेल ब्रिटेन की नई गृहमंत्री मोदी की बड़ी प्रशंसक

सही उत्तर :-

Question 1. :- (1 ) दिल्ली 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर लिखी किताब ‘चंद्रशेखर द बेस्ट आइकन ऑफ आईडियोलॉजिकल पॉलिटिक्स’ का विमोचन के दौरान किया उन्होंने ऐलान किया कि पूर्व प्रधानमंत्रियों के म्यूजियम दिल्ली में बनाया जाए इन संग्रहालय में प्रधानमंत्रियों के निजी जीवन से लेकर राजनीति की यात्रा से जुड़ी हुई सभी सामग्रियों और संवादों को संभाल कर रखा जाएगा |

Question 2. :- (3) सुप्रीम कोर्ट  

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने यह आदेश दिया है कि 60 दिनों के अंदर देश के हर जिले के अंदर विशेष अदालतों की स्थापना करने का आदेश दिया है

Question 3. :- (3)  Byju’s

चाइना की कंपनी ओप्पो ने मार्च 2017 में 5 वर्षों के लिए 1079 करोड़  रुपए में यह अधिकार खरीदा था जो कि अब बेंगलुरु की एक ऑनलाइन ट्यूटोरियल कंपनी Byju’s  का नाम स्थान पर नजर आएगा |

आने वाले वेस्ट इंडीज दौरे तक भारतीय टीम की जर्सी पर लिखा रहेगा उसके बाद भारत द्वारा साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाने पर भेज उसका नाम नजर आएगा |

Question 4. :- (4)  प्रीति पटेल 

प्रीति पटेल को इंग्लैंड के प्रधानमंत्री के द्वारा गृह मंत्रालय का भार सौंपा गया है |

Question 5. :- (3 )   3050 करोड़ रुपया 

भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया पर 3050 करो रुपए का जुर्माना ट्राई के द्वारा लगाया गया जिओ का आरोप है कि इंटरलिंकिंग नहीं देने से उसकी 75% कॉल फेल हो रही है यह निर्णय ट्राई का था जिसे हाल ही में दूरसंचार विभाग के सर्वोच्च निर्णायक संस्था डिजिटल कम्युनिकेशन ने मंजूरी दी है |

Question 6 . :- (4 )  बोरिस जानसन 

बोरिस जॉनसन ने अभी हाल ही में हुए चुनाव में अपने राइबल जेरेमी हंट को बहुत भारी मतों से हरा दिया है और वे ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए हैं |

Question 7  . :- (3)  हिमांचल प्रदेश 

हिमाचल प्रदेश राज्य के शिमला जिले के स्थानीय पशु अधिकारियों को गैर वनी क्षेत्रों में बंदरों को मारने का आदेश दिया गया है और इसका विरोध किया जा रहा है वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 62 के अंतर्गत प्रावधान है कि केंद्र सरकार अनुसूची I,II के अतिरिक्त अन्य जंगली जानवरों को एक निर्धारित अवधि के लिए हिंसक जानवर घोषित कर सकता है |

Question 8  . :- (4) लसिथ मलिंगा 

श्रीलंका के बेहतरीन तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने 26 जुलाई को संन्यास लेने की घोषणा की है 26 जुलाई को श्रीलंका के कोलंबो में आखिरी वनडे मैच खेलने के बाद यह घोषणा कर सकते हैं इसके पहले मलिंगा ने 2011 में वर्ल्ड कप के बाद टेस्ट क्रिकेट मैच से संन्यास ले लिया था |

Question 9   . :- (3 ) पीएम कुसुम योजना 

पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत साल 2022 तक 25750 मेगावाट की सौर क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य है इस योजना के अंतर्गत देश में सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी डीजल बिजली के पंप को सोलर से चलाने का प्लान है जो कि एक बहुत ही सराहनीय कदम है |

Question 10. :- (3 ) मोहन बगान रत्न 

सांसद व पूर्व फुटबॉलर प्रसून बनर्जी और राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य केशव दत्त को साल 2019 में मोहन बागान रत्न से नवाजा जायेगा | 29 जुलाई को मोहन बागान क्लब के स्थापना दिवस पर इस सम्मान से दोनों पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा दोनों खिलाड़ियों मोहन बागान क्लब के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे हैं |

Question 11 . :- (1) भारतीय सेना 

अभी हाल ही में भारतीय सेना ने दिवंगत सैनिकों के परिजनों को उनके मेडल को पहनने की इजाजत दे दी है भारतीय सेना का कहना है कि यह नियम उन मेडल की विरासत संजोने के लिए बनाया गया था |

Question 12 . :- (3) 24 जुलाई

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने 24 जुलाई 2019 को 159 वा आयकर दिवस मनाया 24 जुलाई 1807 को भारत में पहली बार सर जेम्स विल्सन द्वारा आयकर प्रस्तुत किया गया था |

Question 13  . :- (3) यार्क शायर 

इंग्लैंड में खेला जा रहा T20 ब्लास्ट लीग में यार्क शायर कंट्री क्रिकेट टीम ने अपने टी20 क्रिकेट के इतिहास में दूसरी बार ढाई सौ से ज्यादा का स्कोर बनाया है |

Question 14. :- (4)  अजय कुमार भल्ला 

अजय कुमार भल्ला को गृह मंत्रालय में ऑफिस ऑन ड्यूटी नियुक्त किया गया है वह 31 अगस्त को गृह सचिव राजीव गौबा के रिटायर होने पर उनकी जगह पर नियुक्त होंगे वह वित्त व आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग को  नया ऊर्जा सचिव बनाया गया है |

Question 15. :- (3) स्नैपडील 

मुकेश अंबानी के दामाद और पिरामल ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आनंद पीरामल ने स्नैपडील ई-कॉमर्स कंपनी में इन्वेस्टमेंट किया है आनंद पिरामल का कहना है कि स्नैपडील टायर 2 और टायर 3 शहरों में स्नैपडील तेजी से बड़ी आबादी को अट्रैक्ट कर रही है और इसमें सफल भी रही है |

3 thoughts on “Hindi Current Affairs Quiz 26 July 2019”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.