Current Affairs Quiz in Hindi : 27 December 2019: Currentaffairgk.co.in के सभी पाठकों के लिए Current Affairs Quiz 19 से 26 दिसंबर तक का प्रोवाइड किया जा रहा है जो आपके आगामी परीक्षाओं को देखते हुए इसे तैयार किया गया है, अतः पाठकों से निवेदन है कि यदि आपके कोई सुझाव है तो आप हमें नीचे कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं |
Hindi Current Affairs
Q.1- हाल ही में 44 वें कोलकाता पुस्तक मेले में फोकल कंट्री किस देश को चुना गया ?
- अमेरिका
- रूस
- चीन
- भारत
सही उत्तर देखें
उत्तर : b. रूस – यह पुस्तक मेला 29 जनवरी 2020 को कोलकाता में शुरू होगा, इस बार यह मेला सेंट्रल पार्क में आयोजित किया जाएगा, इस 44 वे इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर का उद्घाटन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व अन्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा, इस मेले की फोकल थीम के रूप में रूस को चुना गया है |
Q.2- गृह मंत्री अमित शाह ने किस शहर में भारत वंदना पार्क के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया ?
- लखनऊ
- नई दिल्ली
- जयपुर
- पटना
सही उत्तर देखें
उत्तर : c. नई दिल्ली- गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारत वंदना पार्क का शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया, इसके साथ ही यह देश का सबसे भव्य पार्क होगा यह भविष्य में एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट बनेगा इस परियोजना में करीब 524 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे, यह द्वारका सेक्टर 20 में 200 एकड़ में फैला यह पार्क होगा|
Q.3- हाल ही में अभिनेता श्रीराम लागू 92 वर्ष की उम्र में किस शहर में निधन हो गया है ?
- नई दिल्ली
- मुंबई
- पुणे
- पणजी
सही उत्तर देखें
उत्तर : c. पुणे- हाल ही में अभिनेता श्रीराम लागू का 92 वर्ष की उम्र में पुणे शहर में निधन हो गया, वह हिंदी और मराठी फिल्मों के मशहूर एक्टर थे, उन्होंने ‘घरौंदा’ , ‘ लावारिस ‘ , ‘हेराफेरी ‘ और एक दिन अचानक जैसी यादगार फिल्म की ||
Q.4- अभी हाल ही में जारी Forbs India 2019 सूची में कमाई के मामले में किसे सिर्फ स्थान पर रखा गया है ?
- विराट कोहली
- अक्षय कुमार
- महेंद्र सिंह धोनी
- सलमान खान
सही उत्तर देखें
उत्तर : a. विराट कोहली- हाल ही में जारी फ़ोर्ब्स इंडिया 2019 के अनुसार Top 100 में सबसे पहला पोजीशन क्रिकेटर विराट कोहली को मिला है, उनकी सालाना कमाई 252.72 करोड रुपए रही है |
Q.5- किस देश से भारत में ऊर्जा कुशल आवास कार्यक्रम स्थापित करने के लिए 277 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण प्राप्त किया है ?
- अमेरिका
- रूस
- चीन
- जर्मनी
सही उत्तर देखें
उत्तर : d. जर्मनी- हाल ही में भारत ने जर्मनी से 270 मिलियन डॉलर ऋण लेकर देश में ऊर्जा कुशल आवास कार्यक्रम स्थापित किया है,भारत में ऊर्जा कुशल आवास कार्यक्रम स्थापित करने हेतु 277 मिलियन डॉलर के लिए एसबीआई और जर्मनी के डब्लू विकास बैंक के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए |
Q.6- किस राज्य सरकार ने एक आभासी पुलिस स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया है?
- महाराष्ट्र
- जम्मू कश्मीर
- आंध्र प्रदेश
- केरल
सही उत्तर देखें
उत्तर : c. आंध्र प्रदेश- आंध्र प्रदेश की सरकार ने इस आभासी पुलिस स्टेशन की स्थापना करने का निर्णय लिया है, डायल 100 नंबर की सेवा पर एक संकटकाल प्राप्त होने के 5 मिनट के भीतर पुलिस टीम मदद के लिए तुरंत पहुंचेंगे |
Q.7- हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखित किस पुस्तक का हाल ही में ब्रेल संस्करण लांच किया गया ?
- हाउ टू बी ए चैंपियन
- लेट्स रीड
- एग्जाम वारियर्स
- स्टूडेंट ऑफ माय नेशन
सही उत्तर देखें
उत्तर : c.
एग्जाम वारियर्स– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक एग्जाम वारियर्स का हाल ही में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत द्वारा इस पुस्तक का विमोचन किया गया, इस ब्रेल संस्करण से नेत्रहीन पाठकों के लाभ के लिए पुस्तक में सभी तस्वीरों को विस्तृत रूप से पेश किया गया है , इस पुस्तक के माध्यम से देश के लाखों नेत्रहीन छात्रों को प्रेरणा और मानसिक शक्ति प्राप्त होगी, इस पुस्तक को राजस्थान के नेत्रहीन कल्याण संघ द्वारा तैयार किया गया है जोकि नेत्रहीन छात्रों के लिए काफी मददगार साबित होगा |
Q.8- हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने सुरक्षित पेय की आपूर्ति के लिए जल साथी कार्यक्रम की शुरुआत की ?
- उत्तर प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- उड़ीसा
- बिहार
सही उत्तर देखें
उत्तर : c. उड़ीसा- उड़ीसा सरकार ने हाल ही में राज्य के सभी घरों में पेयजल की आपूर्ति की सुविधा देने के लिए 18 दिसंबर 2019 को जल साथी कार्यक्रम की शुरुआत की इस कार्यक्रम के लॉन्चिंग के दौरान उड़ीसा के चीफ मिनिस्टर नवीन पटनायक ने अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए स्वच्छ पेयजल के महत्व को दोहराया |
Q.9- हाल ही में निम्न में से किसे हिंदी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 दिए जाने की घोषणा की गई है ?
- समरेश गुप्ता
- कपिल मिश्रा
- नंदकिशोर आचार्य
- लालचंद डोगरा
सही उत्तर देखें
उत्तर : c.नंदकिशोर आचार्य – हाल ही में हिंदी के प्रसिद्ध कवि नंदकिशोर आचार्य को उनके कविता संग्रह ‘छीलते हुए अपने को’ साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 के लिए दिए जाने की घोषणा की गई है |
Q.10- हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली कितने अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले आठवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं ?
- 200 इंटरनेशनल मैच
- 400 इंटरनेशनल मैच
- 600 इंटरनेशनल मैच
- 500 इंटरनेशनल मैच
सही उत्तर देखें
उत्तर : b. 400 अंतरराष्ट्रीय मैच – भारत के धुरंधर बल्लेबाज एवं कप्तान विराट कोहली हाल ही में 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले आठवें भारतीय खिलाड़ी और दुनिया के 33 खिलाड़ी बन गए हैं|
Hindi Current Affairs Quiz
Q.11- हाल ही में केंद्र सरकार ने Fastag को अनिवार्य रूप से लागू करने की अंतिम तिथि को कब तक बढ़ा दिया है ?
- 1 जनवरी
- 10 जनवरी
- 15 जनवरी
- 20 जनवरी
सही उत्तर देखें
उत्तर : c. 15 जनवरी- हाल ही में केंद्र सरकार ने 15 जनवरी तक फास्ट टैग को अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए अवधि बढ़ा दी है, Fastag का उद्देश्य देशभर के टोल पर वाहनों की आवाजाही को बिना किसी लाइन अथवा बिना रुके सुगम मार्ग प्रदान करना है, Fastag के नियमों के अनुसार वाहनों को सामान्य से दोगुना टोल देना होगा 15 जनवरी के बाद से नगद भुगतान नहीं किया जा सकता |
Q.12- हाल ही में विश्व आर्थिक मंच के माध्यम से जारी जेंडर गैप इंडेक्स (Gender Gap Index) में भारत का स्थान क्या है ?
- 112
- 118
- 115
- 122
सही उत्तर देखें
उत्तर : a. 112- हाल ही में जारी जेंडर गैप इंडेक्स के अनुसार भारत का रैंक 112 है , इसके माध्यम से भारत में महिलाओं का प्रतिनिधित्व काफी कम है जिसे बढ़ाए जाने की आवश्यकता है, पिछले साल की तुलना में भारत इस वर्ष जेंडर गैप इंडेक्स में चार पायदान पीछे खिसक गया है |
Q.13- हाल ही में भारत के अगले थल सेना प्रमुख कौन होंगे ?
- राकेश प्रताप सिंह
- मनोज मुकुंद नरवाने
- दिनेश सिंह राणा
- आशीष शाह बहादुर
सही उत्तर देखें
उत्तर : b. मनोज मुकुंद नरवाने- पाठकों को बता दें कि वर्तमान थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर 2019 को सेवानिवृत्त होंगे, जिनके स्थान पर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने भारतीय सेना के अगले प्रमुख बनने जा रहे हैं, उन्होंने इस वर्ष सितंबर में वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की जिम्मेदारी संभाली थी, इससे पहले वे सेना की पूर्वी कमान की जिम्मेदारी संभाल रहे थे | |
Q.14- हाल ही में किसने दक्षिण एशियाई साहित्य में DSC Award 2019 जीता है ?
- अंकित राय
- राहुल सचदेवा
- मोहित बागची
- अमिताभ बागची
सही उत्तर देखें
उत्तर : d.अमिताभ बागची- यह पुरस्कार अमिताभ बागची को उनके लिखे उपन्यास HALF THE NIGHT IS GONE के लिए प्रदान किया गया इसके साथ ही उन्हें $25000 भी दिया गया , डीएससी पुरस्कार के विजेता की घोषणा हर साल चक्रीय आधार पर अलग-अलग दक्षिण एशियाई देशों में की जाती है, यह पुरस्कार नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप गयावली ने दिया |
Q.15- केंद्र सरकार ने किस वर्ष तक सभी गांवों में ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन (National Broadband Mission)की शुरुआत की है ?
- 2020
- 2021
- 2022
- 2023
सही उत्तर देखें
उत्तर : c. 2022- हाल ही में केंद्र सरकार ने 2022 तक भारत के सभी गांव में ब्रॉडबैंड की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत की है इस मिशन की शुरुआत हर गांव तक इंटरनेट की सुविधा को उपलब्ध करवाना है, जिससे कि भारत के गांव को डिजिटल किया जा सके |
Q.16- हाल ही में किस भारतीय को 26वें क्रिस्टल अवार्ड के लिए चुना गया है ?
- रणवीर सिंह
- दीपिका पादुकोण
- अमृता सेन
- अमिताभ बच्चन
सही उत्तर देखें
उत्तर : b. दीपिका पादुकोण- हाल ही में दीपिका पादुकोण को आर्थिक फोरम के 26 क्रिस्टल अवार्ड के लिए चयनित किया गया है उन्हें यह पुरस्कार लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने के बारे में यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है |
Q.17- हाल ही में चीन और किस देश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से उत्तर कोरिया पर लगे मुख्य प्रतिबंधों को हटाने की मांग की है ?
- रूस
- भारत
- नेपाल
- बांग्लादेश
सही उत्तर देखें
उत्तर : a. रूस- चीन और रूस का कहना है कि उत्तर कोरिया को अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को हटा देना चाहिए उनका कहना है कि उत्तर कोरिया के नागरिकों की आजीविका को बेहतर करने के इरादे से कोयला , लौह अयस्क और कपड़े के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया जाना चाहिए, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के दोनों सहयोगियों ने परिषद के सदस्यों के बीच एक मसौदा प्रस्ताव वितरित किया |
Q.18- हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने किस तारीख को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day 2019) घोषित किया ?
- 21 मई
- 21 दिसंबर
- 21 फरवरी
- 21 मार्च
सही उत्तर देखें
उत्तर : a. 21 मई- हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित किया है, चाय उत्पादन करने वाले देशों द्वारा वर्तमान में प्रतिवर्ष 15 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है, संयुक्त राष्ट्र में भारत की सिफारिश पर 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित किया है दरअसल अधिकतर चाय उत्पादक देशों में गुणवत्तापूर्ण चाय उत्पादन का मौसम मई में ही शुरू होता है संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 21 मई को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने से इसके उत्पादन और खपत को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी|
Q.19- राजस्थान का प्रथम भालू अभ्यारण स्थापित किया जाएगा ?
- प्रतापगढ़
- बांसवाड़ा
- उदयपुर
- जालौर
सही उत्तर देखें
उत्तर : d. जालौर- राजस्थान का प्रथम भालू अभ्यारण जालौर के सुंधा माता क्षेत्र में विकसित किया जाएगा, अभ्यारण को सिरोही जिले की माउंट आबू सेंचुरी के 326.1 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र और जालौर के सुंधा माता कंजर्वेशन रिजर्व के 170.1 वर्गकिलोमीटर की जंगल की ओर मिलाकर बनाया जाएगा, यह देश का एक महत्वपूर्ण अभयारण्य केंद्र होगा|
Q.20- हाल ही में वह कौन है जिन्होंने अंटार्कटिका मैराथन को पूरा करने वाले अब तक के सबसे ज्यादा उम्र वाले व्यक्ति बन गए हैं ?
- रिचर्ड डोनोवन
- लेंका फ्राइकोवा
- रॉय जॉर्जन स्वेनिंगसेन
- इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर देखें
उत्तर : c.रॉय जॉर्जन स्वेनिंगसेन- हाल ही में यह उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के पहले सबसे उम्रदराज वाले व्यक्ति रॉय जॉर्जन स्वेनिंगसेन बन गए हैं, इन्होंने दौड़ को 11 घंटे 40 मिनट और 58 सेकंड में पूरा किया रॉय जॉर्ज सेन ने सबसे पहले 1964 में कैल्गेरी मैराथन में भाग लिया था तब से वे पांच महाद्वीपों की 50 से अधिक मैराथन में दौड़ लगा चुके हैं |
Hindi Current Affairs
Q.21- हाल ही में भारतीय मूल के किस अमेरिकी नागरिक को अमेरिका के नेशनल साइंस फाउंडेशन (National Science Foundation) का निदेशक बनाया गया है ?
- सेतुरमण पंचनाथन
- प्रमोद मिस्त्री
- पंकज अग्निहोत्री
- राहुल सचदेवा
सही उत्तर देखें
उत्तर : a. सेतुरमण पंचनाथन-अमेरिकी सरकार की संस्था (NFS) विज्ञान और इंजीनियरिंग सहित सभी गैर चिकित्सा क्षेत्र में अनुसंधान कार्य में सहायता करती है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, 58 वर्षीय सेतुरमण पंचनाथन फ्रांस, कोर्डोवा का स्थान लेंगे |
Q.22- अभिनव लोहन किस खेल से संबंधित है ?
- क्रिकेट
- फुटबॉल
- हॉकी
- गोल्फ
सही उत्तर देखें
उत्तर : d. गोल्फ – हाल ही में अभिनव 2019 बेंगलुरु ओपन गोल्फ चैंपियन को जीत लिया था |
Q.23- हाल ही में कौन क्यूबा के नए प्रधानमंत्री चुने गए ?
- जोन्स ग्रीन
- रूसो जेम्स
- मैनुएल मरेरो
- मंडन फिलीप
सही उत्तर देखें
उत्तर : c. मैनुएल मरेरो – हाल ही में क्यूबा के नए प्रधानमंत्री मैनुएल मेरेरो चुने गए , क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनल के प्रस्ताव पर पर्यटन मंत्री मैनुएल मेरेरो क्यूबा के प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए |
Q.24- राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers Day) हर वर्ष मनाया जाता है ?
- 21 दिसंबर
- 22 दिसंबर
- 23 दिसंबर
- 24 दिसंबर
सही उत्तर देखें
उत्तर : c. 23 दिसंबर – प्रतिवर्ष 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है, यह दिवस पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की याद में मनाया जाता है और इस राष्ट्रीय किसान दिवस के दिन चौधरी चरण सिंह की जयंती के रूप में मनाया जाता है, इस दिवस को भारत सरकार द्वारा सन 2001 से लगातार मनाया जा रहा है, इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य चौधरी चरण सिंह की कड़ी मेहनत के बदौलत जमीदारी उन्मूलन विधेयक 1952 पारित किया गया था |
Q.25- 24 दिसंबर को प्रतिवर्ष कौनसा दिवस मनाया जाता है ?
- राष्ट्रीय खेल दिवस
- उपभोक्ता दिवस
- फुटबॉल दिवस
- पोलियो दिवस
सही उत्तर देखें
उत्तर : b. उपभोक्ता दिवस – प्रतिवर्ष 24 दिसंबर को उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है, इस दिवस का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन राष्ट्रपति द्वारा वर्ष 1986 में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक बिल पारित हुआ था और इस दिवस को पहली बार सन् 2000 में मनाया गया था, इसके माध्यम से उपभोक्ता अपने हितों की रक्षा एवं उन्हें विभिन्न प्रकार के शोषण से बचाना है प्रति व्यक्ति यह चाहता है कि उसके पैसे सुरक्षित हो मतलब जितनी वस्तु की कीमत अदा कर रहा है उतनी क्वालिटी के उसे वस्तु प्राप्त हो |
Q.26- हाल ही में भारत ने पिनाका का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया है यह क्या है ?
- एक मिसाइल प्रणाली
- परमाणु बिजली उत्पादन इकाई
- सीमा सुरक्षा के लिए ड्रोन
- मौसम उपग्रह
सही उत्तर देखें
उत्तर : a. एक मिसाइल रक्षा प्रणाली- हाल ही में भारत में पिनाका का सफल परीक्षण किया है, यह एक मिसाइल रक्षा प्रणाली है, इस रक्षा प्रणाली के माध्यम से एक साथ कई मिसाइलों को दागा जा सकता है, इसे भारत का देसी S-400 कहा जाता है |
Q.27- दमन और दीव का दादरा और नागर हवेली का किस तिथि को औपचारिक रूप से विलय हो गया/जाएगा ?
- 1 जनवरी 2020
- 26 जनवरी 2020
- 30 दिसंबर 2019
- 1 अप्रैल 2020
सही उत्तर देखें
उत्तर : b. 26 जनवरी 2020 – दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली का 26 जनवरी 2020 को औपचारिक रूप से विलय हो जाएगा, इस स्थिति से यह दोनों केंद्र शासित प्रदेशों का विलय प्रभावी हो जाएगा केंद्रीय गृह मंत्रालय इन दोनों के विलय के लिए 19 दिसंबर को अधिसूचना जारी की |
Q.28- 66 वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में निम्न में से किसे सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया ?
- गुजरात जॉइंट्स
- ऑसम असम
- बिग मराठा
- पंजाब पैंथर
सही उत्तर देखें
उत्तर : a. गुजरात जॉइंट्स – गुजरात जॉइंट्स ने पंजाब पैंथर को फाइनल में 4-3 से हराकर पहली बिग बाउट इंडियन बॉक्सिंग लीग का खिताब जीता है , इस खेल को भारत में आयोजित किया गया था , जिसकी वजह से अब बॉक्सिंग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है |
Q.29- हाल ही में मुंबई नागपुर एक्सप्रेस वे का नाम बदलकर किस व्यक्ति के नाम पर कर दिया गया है ?
- इंदिरा गांधी
- बाल ठाकरे
- अरुण जेटली
- महात्मा गांधी
सही उत्तर देखें
उत्तर : b. बाल ठाकरे – हाल ही में मुंबई नागपुर एक्सप्रेस वे का नाम बदलकर बाल ठाकरे के नाम पर कर दिया गया है, आपको पता होगा कि शिव सेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे थे, महाराष्ट्र की शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस गठबंधन सरकार ने मुंबई नागपुर के बीच निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग का नाम बदलकर हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग करने का फैसला किया है |
Q.30- भारत में हर साल किस तिथि को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है ?
- 20 दिसंबर
- 21 दिसंबर
- 22 दिसंबर
- 23 दिसंबर
सही उत्तर देखें
उत्तर : c. 22 दिसंबर – प्रतिवर्ष 22 दिसंबर को महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की स्मृति में
राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है इस दिवस की घोषणा 26 फरवरी 2012 को डॉ0 मनमोहन सिंह ने की थी, इस दिवस को महाविद्यालयों में एवं स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को मद्रास से 400 किलोमीटर दूरी ईरोड नगर में हुआ था |
Current Affairs in Hindi
Q.31- हाल ही में किसे भारत का अगला विदेश सचिव नियुक्त किया गया है ?
- कृति चौधरी
- नेहा श्रॉफ
- हर्षवर्धन श्रिंगला
- अमित शरण
सही उत्तर देखें
उत्तर : c. हर्षवर्धन श्रिंगला – हाल ही में Central Government ने हर्षवर्धन सिंगला को भारत का अगला विदेश सचिव नियुक्त किया है, वह वर्तमान में अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं, वह 29 जनवरी 2020 से अपना पदभार ग्रहण करेंगे, आपको बता दें हर्षवर्धन श्रिंगला 1984 बैच के भारतीय विदेश सेवा (Indian Foreign Service) के अधिकारी है |
Q.32- हाल ही में 8 पश्चिमी अफ्रीकी देशो ने कामन करेंसी को क्या नाम दिया है ?
- NAT
- COIN
- ECO
- ROAR
सही उत्तर देखें
उत्तर : c. ECO -हाल ही में 8 पश्चिमी अफ्रीकी देशों ने
कॉमन करेंसी को इको नाम दिया है, पश्चिमी अफ्रीका के बेनिन, बुर्किना, फासो, गिनी, बसाव, माली, आइवरी कोस्ट, सेनेगल, टोगो और नाइजर अभी इस मुद्रा का इस्तेमाल कर रहे हैं, यह घोषणा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कि आईवेरी कोस्ट की यात्रा के दौरान की गई |
Q.33- हाल ही में किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने यूरोपियन काउंसिल तथा यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है ?
- फ्रांस
- इराक
- बेल्जियम
- स्विट्जरलैंड
सही उत्तर देखें
उत्तर : c. बेल्जियम – बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने यूरोपियन काउंसिल तथा यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है इस निकाय के यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष के साथ सभी सदस्य देशों के राष्ट्र प्रमुख या सरकार के प्रमुख शामिल होते हैं |
Q.34- अभी हाल ही में किसने चीफ ऑफ डिफेंस (CDS) को मंजूरी दे दी है ?
- हाई कोर्ट
- सुप्रीम कोर्ट
- नीति आयोग
- केंद्रीय बजट
सही उत्तर देखें
उत्तर : d.केंद्रीय बजट- अभी हाल ही में केंद्रीय बजट ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) को मंजूरी दी है, इस CDS के माध्यम से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद पर 4 स्टार जनरल रैंक के सैन्य अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी |
Q.35- हाल ही में पूरे भारत में 24 घंटे बिजली की सुविधा मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने 2020 से किस योजना की शुरुआत करने की घोषणा की है ?
- श्रेयस योजना
- उदय टू योजना
- निष्ठा योजना
- ध्रुव योजना
सही उत्तर देखें
उत्तर : b. उदय टू योजना- हाल ही में पूरे भारत में 24 घंटे बिजली की सुविधा मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने सन 2020 से उदय टू योजना की शुरुआत की है, इस योजना के माध्यम से सरकार गैस से बिजली पैदा करेगी,वर्तमान में सरकार कोयले और लकड़ी के माध्यम से बिजली पैदा करती है |
इसे भी पढ़े !
Current Affairs Quiz : 20 December 2019
Q.36- नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2019 में किसे सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म अवार्ड मिला है ?
- अंधाधुन
- पैडमैन
- कबीर सिंह
- केसरी
सही उत्तर देखें
उत्तर : a.अंधाधुन- हाल ही में नेशनल फिल्म अवार्ड प्रदान किए गए जिसमें सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का अवार्ड अंधाधुन को मिला वहीं अभिनेता अक्षय कुमार को पैडमैन के लिए बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यू के लिए सम्मानित किया गया, इसके अलावा महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहेब पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
Q.37- हाल ही में किस राज्य कैबिनेट ने वायु प्रदूषण से निपटने हेतु एक बड़ा कदम उठाते हुए इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2019 को मंजूरी दे दी है ?
- बिहार कैबिनेट
- झारखंड कैबिनेट
- पंजाब कैबिनेट
- दिल्ली कैबिनेट
सही उत्तर देखें
उत्तर : d. दिल्ली कैबिनेट- प्रदूषण की समस्या से देश ही नहीं अपितु पूरा विश्व प्रदूषण का दंश झेल रहा है,सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी देने का भी प्रावधान किया है |
Q.38- हाल ही में किस देश ने अंतरिक्ष बल का गठन किया है ?
- भारत
- चीन
- फ्रांस
- अमेरिका
सही उत्तर देखें
उत्तर : d. अमेरिका- हाल ही में अमेरिका ने अंतरिक्ष बल का गठन किया है , इसके माध्यम से अंतरिक्ष में होने वाली हर गतिविधि पर यह बल निगरानी रखेगा, अंतरिक्ष में पृथ्वी का चक्कर लगा रहे सैटेलाइट की भी निगरानी रखेगा |
Q.39- फीफा ने बेल्जियम फुटबॉल टीम को हाल ही में लगातार कौन सी बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल टीम के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?
- पहली बार
- दूसरी बार
- तीसरी बार
- चौथी बार
सही उत्तर देखें
उत्तर : b. दूसरी बार- हाल ही में फीफा ने बेल्जियम फुटबॉल टीम को दूसरी बार लगातार सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल टीम के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जबकि फ्रांस दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर कायम है |
Q.40- हाल ही में इंडिया क्रिकेट टीम ने 2019 में सबसे ज्यादा कितने मैच जीतकर लगातार चौथे साल जीत के मामले में पहले स्थान पर रही है ?
- 25 मैच
- 30 मैच
- 35 मैच
- 40 मैच
सही उत्तर देखें
उत्तर : c. 35 मैच- टीम इंडिया इस वर्ष 2019 में पूरे विश्व में जीत के मामले में चौथे साल भी पहले स्थान पर है इस वर्ष टीम इंडिया ने 7 टेस्ट 19 वनडे और दो टी-20 सहित 35 में जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है |
Like this:
Like Loading...