Current Affairs Quiz in Hindi 20 March 2021 : Current Affairs quiz की तैयारी करने वाले सभी छात्रों को 20 March 2021 का Latest Current Affairs प्रोवाइड किया जा रहा है, अतः पाठकों से निवेदन है कि यदि आपके कोई सुझाव है तो आप हमें नीचे कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं.
Q.1- हाल ही में निम्न में से किस मंत्रालय ने 16 मार्च से लेकर 31 मार्च 2021 तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन कर रहा है ?
- आयुष मंत्रालय
- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
- महिला और बाल विकास मंत्रालय
- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
सही उत्तर देखें
उत्तर-c. महिला और बाल विकास मंत्रालय– 16 मार्च से 21 मार्च तक महिला और बाल विकास मंत्रालय पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया है, पोषण पखवाड़ा का महत्व यह है कि खाद्य वानिकी का उपयोग करके पोषण संबंधी चुनौतियों का पता लगाना |
Q.2- हाल ही में विश्व बैंक ने बांग्लादेश के मदद करने के लिए कितने मिलियन अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दे दी है ?
- 100 मिलियन
- 200 मिलियन
- 300 मिलियन
- 400 मिलियन
सही उत्तर देखें
उत्तर-b. 200 मिलियन– विश्व बैंक ने कोरोनावायरस से निपटने एवं आर्थिक स्थिति सुधार हेतु 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज देने के लिए मंजूरी दी है. इस राशि का उपयोग निम्न आय वाले शहरी युवाओं को सहायता एवं सेवा प्रदान करने के लिए किया जाएगा। यह परियोजना लगभग दो लाख प्रवासियों को मदद करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे उन्हें दोबारा प्रवास की तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी
Q.3- राज्यसभा ने बीमा क्षेत्र में एफडीआई को बढ़ाकर कितने प्रतिशत करने के लिए विधेयक पारित किया ?
- 70%
- 75%
- 75%
- 74%
सही उत्तर देखें
उत्तर-d. 74%– राज्यसभा ने 18 मार्च 2021 को बीमा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश सीमा को मौजूदा 49% से बढ़ाकर 74% करने के लिए विधेयक पारित किया है
Q.4- हाल ही में किस देश की संसद ने इच्छा मृत्यु को वैद्य बना दिया है ?
- स्पेन
- अमेरिका
- ब्रिटेन
- चीन
सही उत्तर देखें
उत्तर-a. स्पेन– 18 मार्च 2021 को स्पेन की संसद में इच्छा मृत्यु को वैध बनाने वाले कानून का निर्माण किया गया है, यह कानून मानसिक रूप से अथवा शारीरिक रूप से पीड़ा सहने वाले लोगों के लिए है
Q.5- राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस निम्नलिखित में से किस तिथि को मनाया जाता है ?
10 जनवरी
16 मार्च
20 अप्रैल
15 जुलाई
सही उत्तर देखें
उत्तर-b. 16 मार्च– राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 16 मार्च को भारत में प्रतिवर्ष मनाया जाता है. यह दिवस 16 मार्च 1995 को पहली बार मनाया गया था. आपको बता दें कि इस दिन भारत में 1995 में मुंह के जरिए पोलियो की वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी
Q.6- हाल ही में किस देश के वैज्ञानिको ने बैकल झील के अंदर एक बड़ा टेलिस्कोप स्थापित किया है ?
रूस
भारत
चीन
- अमेरिका
सही उत्तर देखें
उत्तर-a. रूस– रूसी वैज्ञानिकों ने हाल ही में बैकल झील के अंदर एक बड़ा टेलिस्कोप स्थापित किया है. इस टेलिस्कोप को सन 2015 से बनाया जा रहा था. इस टेलिस्कोप का उद्देश्य न्यूट्रीनोस का पता लगाना है. न्यूट्रीनोस दुनिया के सबसे छोटे कण होते हैं. इसलिए इसकी स्थापना की गई है. न्यूट्रीनोस को बैकल-जीवीडी (Baikal-GVD) नाम दिया गया है
Q.7- हाल ही में ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड’ के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
- रविशंकर प्रसाद
- निर्मला सीतारमण
- नितिन गडकरी
- डॉ. हर्षवर्धन
सही उत्तर देखें
उत्तर-d. डॉ हर्षवर्धन– 18 मार्च 2021 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को “स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड” के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किये गए है
Q.8- हाल ही में भारत के नौसेना ने फारस की खाड़ी में किस देश की नौसेना के साथ Passage Exercise में हिस्सा लिया ?
- बहरीन नौसेना
- फ्रांसीसी नौसेना
- बंगलादेशी नौसेना
- श्रीलंकाई नौसेना
सही उत्तर देखें
उत्तर-a. बहरीन नौसेना– फारस की खाड़ी में भारतीय नौसेना और बहरीन की नौसेना ने Passage Exercise में हिस्सा लिया, यह अभ्यास 17 मार्च 2021 को ऑपरेशन संकल्प के तहत किया गया
Q.9- हाल ही में निम्न में से किस भारतीय मंत्रालय ने भारत- ब्राजील- दक्षिण अफ्रीका महिला फोरम की बैठक का नेतृत्व किया ?
- विदेश मंत्रालय
- कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
- गृह मंत्रालय
- महिला और बाल विकास मंत्रालय
सही उत्तर देखें
उत्तर-d.महिला और बाल विकास मंत्रालय – हाल ही में भारत के महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा भारत- ब्राजील दक्षिण- अफ्रीका महिला फोरम की बैठक का नेतृत्व किया, यह बैठक 16 मार्च 2021 को आभासी तौर पर आयोजित की गई, यह छठा आईबीएसए महिला फोरम की अध्यक्षता श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी महिला और बाल विकास मंत्री भारत सरकार द्वारा उद्घाटन भाषण दिया गया
Q.10- निम्न में से किस संगठन ने “ग्लोबल वेज रिपोर्ट 2020-21 मजदूरी और कोविड-19 के समय में न्यूनतम मजदूरी” जारी की है?
- अंतर्राष्ट्रीय संगठन नियोक्ता
- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन
- अमेरिकन फेडरेशन ऑफ लेबर
- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र
सही उत्तर देखें
उत्तर-
b. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन– हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा “ग्लोबल वेज रिपोर्ट 2020-21: मजदूरी और कोविड-19 के समय में न्यूनतम मजदूरी” जारी की गई थी
इसे भी पढ़ें-