Current Affairs Quiz in Hindi : 08 October 2019- Currentaffairgk.co.in के सभी पाठकों के लिए भारत और विदेश से संबंधित 8 अक्टूबर 2019 करंट अफेयर के सवाल और जवाब हिंदी भाषा में प्रकाशित कर रहे हैं जो कि आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में जैसे SSC,UPSC, Bank, Railway, PO के परीक्षाओं में काफी मददगार साबित होंगे पाठकों से निवेदन है की 08 October 2018 Current Affairs Quiz के बारे में यदि आपके कोई सुझाव है तो आप हमें नीचे कमेंट के माध्यम से बताएं |
Q.1- Air Force Day निम्न में से किस तारीख को मनाया जाता है ?
- 07 October 2019
- 08 October 2019
- 09 October 2019
- 10 October 2019
Q.2- हल ही में दवा के क्षेत्र में 3 वैज्ञानिको को नोबेल अवार्ड से नवाजा गया , जिनमे कौन शामिल नहीं है ?
- विलियम केलिन
- पीटर अलेक्स
- पीटर रैटक्लिफ
- ग्रैग सिमेंजा
Q.3- हाल ही में किस संस्था ने म्युचुअल फंड हाउसों को मुद्रा बाजार और ऋण प्रतिभूतियों के मूल्यांकन के लिए Waterfall Approch अपनाने को कहा है ?
- RBI
- SEBI
- NABARD
- इनमें से कोई नहीं
Q.4- हाल ही में भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2021 तक किस राज्य में सबसे बड़ी रेल लाइन बिछाने का ऐलान किया है ?
- गुजरात
- केरल
- मिजोरम
- पंजाब
Q.5- Central Government ने गंगा नदी को प्रदुषण से बचने के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कितने राज्यों में 15 सूत्रीय दिशा निर्देश दिए गए ?
- 5 राज्य
- 11 राज्य
- 10 राज्य
- 15 राज्य
उत्तर –
Q.1-b (08 October 2019)
आज 8 अक्टूबर है और आज 87 वा भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जा रहा है और यह कार्यक्रम दिल्ली से सटे गाजियाबाद स्थित हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इस सेना दिवस के मौके पर Indian Air Force प्रमुख आर० के भदौरिया और नौसेना प्रमुख करमवीर सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुँचकर सहीदो को श्रद्धांजलि दी |
Q.2-b (पीटर अलेक्स)
अमेरिका के वैज्ञानिक विलियम कैलिन ,ग्रेग सिमेंजा और ब्रिटेन के पीटर रैटक्लिफ को भी नोबेल पुरस्कार से समान्नित करने का ऐलान किया गया , तीनो वैज्ञानिको को कोशिकाओं में जीवन और ऑक्सीजन को ग्रहण करने की क्षमता में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कार दिया जायेगा |
Q.3-b (SEBI)
हाल ही में सेबी ने म्यूच्यूअल फंड प्रतिभूतियों पर अपने पूर्ण स्वामित्व को बनाए रखने के उद्देश्य से अपेक्षाकृत कम मात्रा में व्यापार किया है इस समस्या से बचने के लिए वाटरफॉल अप्रोच को अपनाना होगा |
Q.4-c (मिजोरम)
हाल ही में केंद्रीय मंत्री ने मिजोरम में देश की सबसे बड़ी रेल लाइन बिछाने का ऐलान किया है |
Q.5-b (11 राज्य)
गंगा नदी को बचाने के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कुल 11 राज्यों में 15 सूत्रीय दिशा निर्देश जारी किये गए है , जिसके बाद से गंगा और उसकी सहायक नदियों में मूर्ति विसर्जन नहीं किया जा सकेगा |