Current Affairs Quiz in Hindi 08 February 2020 : currentaffairgk.co.in के सभी पाठकों के लिए Current Affairs Quiz प्रोवाइड किया जा रहा है जो आगामी परीक्षाओं हेतु काफी मददगार साबित होगा, अतः पाठकों से निवेदन है कि यदि आपके कोई सुझाव है तो आप हमें नीचे कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं |
Current Affairs Quiz
Q.1- हाल ही में किस स्मार्टफोन कंपनी ने अल्ट्रा प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट के क्षेत्र में सबको पीछे छोड़ दिया है ?
- VIVO
- OPPO
- ONE PLUS
- xiaomi
सही उत्तर देखें
उत्तर : c.
ONE PLUS– हाल ही में काउंटरप्वाइंट रिसर्च मार्केट मॉनिटर सर्विस 2019 के अनुसार वनप्लस स्मार्टफोन कंपनी ने अल्ट्रा प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट के क्षेत्र में सभी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है इस कंपनी ने भारत में 33% बाजार के साथ अपनी मजबूती को दर्शाया है
Q.2- हाल ही में भारत के 6 राज्यों के कितने पावर प्लांटों को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बंद करने की चेतावनी दी है ?
- 14
- 20
- 25
- 30
सही उत्तर देखें
उत्तर : a. 14 -भारत के 6 राज्यों की लिस्ट में हरियाणा उत्तर प्रदेश पंजाब आंध्र प्रदेश तेलंगाना और तमिलनाडु के संयंत्र सम्मिलित हैं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन 14 थर्मल पावर प्लांट को यह चेतावनी सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जन को 31 दिसंबर 2019 की समय सीमा तक सीमित नहीं करने के संदर्भ में भी है केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के प्रावधानों के अनुसार कठोर जुर्माना लगाने या इकाई को बंद करने की शक्ति प्राप्त है
Q.3- हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2020 में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है ?
- 20
- 40
- 60
- 10
सही उत्तर देखें
उत्तर : b. 40 – 5 फरवरी 2020 को यूएस चेंबर ऑफ कॉमर्स के वैश्विक नवोन्मेष नीति केंद्र ने अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक जारी किया जिसमें भारत को 40 स्थान प्राप्त हुआ, इस सूचकांक में पिछले वर्ष भारत 36 वे स्थान पर था |
Q.4- हाल ही में किस देश में सबसे अधिक ऊंचाई वाले फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है ?
- भारत
- जापान
- नेपाल
- बांग्लादेश
सही उत्तर देखें
उत्तर : c.नेपाल– हाल ही में नेपाल में सबसे अधिक ऊंचाई वाले फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के बारे में लोगों को जागरूक करना है |
Q.5- हाल ही में भारतीय रेलवे ने किस शहर में कचरे से ऊर्जा उत्पादन करने वाले देश के पहले सरकारी संयंत्र की स्थापना की है ?
- लखनऊ
- दिल्ली
- पटना
- भुवनेश्वर
सही उत्तर देखें
उत्तर : d. भुवनेश्वर – हाल ही में भारतीय रेलवे ने भुवनेश्वर में कचरे से ऊर्जा उत्पादन के लिए इस संयंत्र का निर्माण किया है, इस संयंत्र को 1.79 करोड रुपए की लागत से तैयार किया गया है इसमें प्लास्टिक और कचरे सहित 500 किलोग्राम कचरा प्रतिदिन निपटान की क्षमता है |
Q.6- कनाडा में भारत के किस व्यक्ति को भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है ?
- सुमेश त्यागी
- संजय वर्मा
- अजय बिसारिया
- संजय माथुर
सही उत्तर देखें
उत्तर : c.अजय बिसारिया – हाल ही में कनाडा में भारत के अजय बिसारिया को भारतीय उच्चायुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है , अजय बिसारिया 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं इसके साथ ही अजय बिसारिया पाकिस्तान में भी उच्चायुक्त के पद पर कार्य कर चुके हैं |
Q.7- 8 फरवरी 1909 को फ्रांस और किस यूरोपीय देश ने मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किए थे ?
- जापान
- चीन
- जर्मनी
- अमेरिका
सही उत्तर देखें
उत्तर : c.जर्मनी – 8 फरवरी 1909 को फ्रांस और जर्मनी यूरोपीय देश ने मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किए थे |
Q.8- हाल ही में किसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुष्ठ रोग के खिलाफ किए गए प्रयासों के लिए अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया है ?
- डॉ एन.एस धर्मशक्तुक
- डॉक्टर गोपाल सिंह
- धनिक डॉ राहुल सचदेवा
- अमित त्यागी
सही उत्तर देखें
उत्तर : a.डॉ एन.एस धर्मशक्तुक – डॉ एन.एस धर्मशक्तुक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुष्ठ रोग से लड़ने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया है अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार की स्थापना गांधी स्मारक कुष्ठ फाउंडेशन ने साल 1950 में की थी |
Q.9- हाल ही में इजरायल के एल्बित सिस्टम ने किस भारतीय कंपनी के साथ गैर मानवीय हवाई वाहन (UAV) निर्मित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किया है ?
- DJI
- Kespry
- Yuneec
- Hal
सही उत्तर देखें
उत्तर : d.Hal – DefExpo 2020 के दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी (HAL) ने इजरायल के Albit System के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, इस समझौते के अनुसार दोनों कंपनियां यूएवी का विकास करेंगे इस UAV को समुद्र तथा अन्य सैन्य ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, इस UAV के इस्तेमाल से हेलीकॉप्टर के रखरखाव की लागत में काफी हद तक कमी आएगी |
Q.10- इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो के 22 वें संस्करण का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है ?
- बंगाल
- केरल
- उत्तर प्रदेश
- महाराष्ट्र
सही उत्तर देखें
उत्तर : b.केरल – इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो 2020 का आयोजन समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है , इसका 21 वां संस्करण जनवरी 2018 में गोवा में आयोजित किया गया था, इंडिया का यह सीफूड शो विश्व के सबसे पुराने और सबसे बड़े सीफूड शो में से एक है |
Like this:
Like Loading...