Current Affairs Quiz in Hindi 08-16 February 2020 : currentaffairgk.co.in के सभी पाठकों के लिए Current Affairs Quiz प्रोवाइड किया जा रहा है जो आगामी परीक्षाओं हेतु काफी मददगार साबित होगा, अतः पाठकों से निवेदन है कि यदि आपके कोई सुझाव है तो आप हमें नीचे कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं |
Current Affairs Quiz in Hindi
Q.1- हाल ही में किस स्मार्टफोन कंपनी ने अल्ट्रा प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट के क्षेत्र में सबको पीछे छोड़ दिया है ?
- VIVO
- OPPO
- ONE PLUS
- xiaomi
सही उत्तर देखें
उत्तर : c.
ONE PLUS– हाल ही में काउंटरप्वाइंट रिसर्च मार्केट मॉनिटर सर्विस 2019 के अनुसार वनप्लस स्मार्टफोन कंपनी ने अल्ट्रा प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट के क्षेत्र में सभी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है इस कंपनी ने भारत में 33% बाजार के साथ अपनी मजबूती को दर्शाया है
Q.2- हाल ही में भारत के 6 राज्यों के कितने पावर प्लांटों को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बंद करने की चेतावनी दी है ?
- 14
- 20
- 25
- 30
सही उत्तर देखें
उत्तर : a. 14 -भारत के 6 राज्यों की लिस्ट में हरियाणा उत्तर प्रदेश पंजाब आंध्र प्रदेश तेलंगाना और तमिलनाडु के संयंत्र सम्मिलित हैं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन 14 थर्मल पावर प्लांट को यह चेतावनी सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जन को 31 दिसंबर 2019 की समय सीमा तक सीमित नहीं करने के संदर्भ में भी है केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के प्रावधानों के अनुसार कठोर जुर्माना लगाने या इकाई को बंद करने की शक्ति प्राप्त है
Q.3- हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2020 में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है ?
- 20
- 40
- 60
- 10
सही उत्तर देखें
उत्तर : b. 40 – 5 फरवरी 2020 को यूएस चेंबर ऑफ कॉमर्स के वैश्विक नवोन्मेष नीति केंद्र ने अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक जारी किया जिसमें भारत को 40 स्थान प्राप्त हुआ, इस सूचकांक में पिछले वर्ष भारत 36 वे स्थान पर था |
Q.4- हाल ही में किस देश में सबसे अधिक ऊंचाई वाले फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है ?
- भारत
- जापान
- नेपाल
- बांग्लादेश
सही उत्तर देखें
उत्तर : c.नेपाल– हाल ही में नेपाल में सबसे अधिक ऊंचाई वाले फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के बारे में लोगों को जागरूक करना है |
Q.5- हाल ही में भारतीय रेलवे ने किस शहर में कचरे से ऊर्जा उत्पादन करने वाले देश के पहले सरकारी संयंत्र की स्थापना की है ?
- लखनऊ
- दिल्ली
- पटना
- भुवनेश्वर
सही उत्तर देखें
उत्तर : d. भुवनेश्वर – हाल ही में भारतीय रेलवे ने भुवनेश्वर में कचरे से ऊर्जा उत्पादन के लिए इस संयंत्र का निर्माण किया है, इस संयंत्र को 1.79 करोड रुपए की लागत से तैयार किया गया है इसमें प्लास्टिक और कचरे सहित 500 किलोग्राम कचरा प्रतिदिन निपटान की क्षमता है |
Q.6- कनाडा में भारत के किस व्यक्ति को भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है ?
- सुमेश त्यागी
- संजय वर्मा
- अजय बिसारिया
- संजय माथुर
सही उत्तर देखें
उत्तर : c.अजय बिसारिया – हाल ही में कनाडा में भारत के अजय बिसारिया को भारतीय उच्चायुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है , अजय बिसारिया 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं इसके साथ ही अजय बिसारिया पाकिस्तान में भी उच्चायुक्त के पद पर कार्य कर चुके हैं |
Q.7- 8 फरवरी 1909 को फ्रांस और किस यूरोपीय देश ने मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किए थे ?
- जापान
- चीन
- जर्मनी
- अमेरिका
सही उत्तर देखें
उत्तर : c.जर्मनी – 8 फरवरी 1909 को फ्रांस और जर्मनी यूरोपीय देश ने मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किए थे |
Q.8- हाल ही में किसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुष्ठ रोग के खिलाफ किए गए प्रयासों के लिए अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया है ?
- डॉ एन.एस धर्मशक्तुक
- डॉक्टर गोपाल सिंह
- धनिक डॉ राहुल सचदेवा
- अमित त्यागी
सही उत्तर देखें
उत्तर : a.डॉ एन.एस धर्मशक्तुक – डॉ एन.एस धर्मशक्तुक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुष्ठ रोग से लड़ने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया है अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार की स्थापना गांधी स्मारक कुष्ठ फाउंडेशन ने साल 1950 में की थी |
Q.9- हाल ही में इजरायल के एल्बित सिस्टम ने किस भारतीय कंपनी के साथ गैर मानवीय हवाई वाहन (UAV) निर्मित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किया है ?
- DJI
- Kespry
- Yuneec
- Hal
सही उत्तर देखें
उत्तर : d.Hal – DefExpo 2020 के दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी (HAL) ने इजरायल के Albit System के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, इस समझौते के अनुसार दोनों कंपनियां यूएवी का विकास करेंगे इस UAV को समुद्र तथा अन्य सैन्य ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, इस UAV के इस्तेमाल से हेलीकॉप्टर के रखरखाव की लागत में काफी हद तक कमी आएगी |
Q.10- इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो के 22 वें संस्करण का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है ?
- बंगाल
- केरल
- उत्तर प्रदेश
- महाराष्ट्र
सही उत्तर देखें
उत्तर : b.केरल – इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो 2020 का आयोजन समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है , इसका 21 वां संस्करण जनवरी 2018 में गोवा में आयोजित किया गया था, इंडिया का यह सीफूड शो विश्व के सबसे पुराने और सबसे बड़े सीफूड शो में से एक है |
Q.11- अभी हाल ही में किस राज्य सरकार ने पिछले 3 महीने में सिर्फ 75 यूनिट बिजली खर्च करने वाले को मुफ्त में बिजली देने की घोषणा की है ?
- उत्तर प्रदेश सरकार
- मध्य प्रदेश सरकार
- दिल्ली सरकार
- पश्चिम बंगाल सरकार
सही उत्तर देखें
उत्तर : d.पश्चिम बंगाल सरकार – हाल ही में पश्चिम बंगाल सरकार ने पिछले 3 महीने में कुल 75 यूनिट तक की बिजली की खपत को फ्री करने का ऐलान किया है, हाल ही में पश्चिम बंगाल सरकार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने बजट विधानसभा में पेश करते हुए ₹2,55,677 करोड़ की घोषणा की है |
Q.12- हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण लगाने हेतु 15 साल से पुराने सरकारी डीजल वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है ?
- पंजाब
- बिहार
- उत्तर प्रदेश
- झारखंड
सही उत्तर देखें
उत्तर : b. बिहार – बिहार सरकार ने बिहार की राजधानी पटना और उसके आसपास के नगर निकाय क्षेत्र में 15 साल से अधिक पुराने कमर्शियल डीजल वाहन पर भी 2021 से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि राज्य सरकार डीजल या पेट्रोल से चलने वाले तीन पहिया वाहनों को सीएनजी में बदलने के लिए ₹40,000 और बैटरी में बदलने के लिए ₹25,000 भी अनुदान देगी |
Q.13- ऐतिहासिक समझौता निम्न में से किस राज्य से संबंधित है जो हाल ही के दिनों में चर्चा में रहा है ?
- त्रिपुरा
- नागालैंड
- असम
- सिक्किम
सही उत्तर देखें
उत्तर : c.असम – 7 फरवरी को असम के कोकराझार में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रैली को संबोधित किये थे , यह रैली बोडो ऐतिहासिक पूर्व समझौते का स्वागत करने के लिए आयोजित की गई थी, 27 जनवरी को असम और केंद्र सरकार असम के विकास और शांति के लिए इस समझौते पर विभिन्न संगठनों ने हस्ताक्षर किए थे |
Q.14- नसीम शाह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बने वह किस देश से हैं ?
- बांग्लादेश
- भारत
- नेपाल
- पाकिस्तान
सही उत्तर देखें
उत्तर : d.
पाकिस्तान –
नसीम शाह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बने वह पाकिस्तान से हैं उन्होंने यह कारनामा 16 वर्ष तथा 359 दिन की आयु में किया उन्होंने 9 फरवरी 2020 को बांग्लादेश के खिलाफ किया |
Q.15- हाल ही में ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2020 का आयोजन निम्न में से किस शहर में किया गया ?
- दिल्ली
- मुंबई
- पटना
- लखनऊ
सही उत्तर देखें
उत्तर : b.मुंबई – हाल ही में ही गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2020 का आयोजन मुंबई में आयोजित किया गया, इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग को बढ़ावा देने पर फोकस किया गया ई गवर्नेंस का अर्थ यह है कि किसी देश के नागरिकों को सरकारी सूचनाएं एवं सेवाएं प्रदान करने के लिए संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी का समन्वित उपयोग करना है
Q.16- हाल ही में ऑस्कर अवार्ड 2020 में किस फिल्म ने बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर अवार्ड जीता है ?
- जुड़ी
- जोकर
- पैरासाइट
- टॉय स्टोरी 3
सही उत्तर देखें
उत्तर : c.पैरासाइट – ऑस्कर अवार्ड 2020 में पैरासाइट फिल्म ने बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर अवार्ड जीता है इस अवार्ड के साथ वह ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली पहली गैर अंग्रेजी फिल्म बन गई है |
Q.17- हाल ही में किए गए निर्णय के अनुसार बैंक जमा पर बीमा सुरक्षा की अधिकतम राशि है
- 2,00,000
- 4,00,000
- 5,00,000
- 6,00,000
सही उत्तर देखें
उत्तर : c. 5,00,000 – बैंक जमा पर बीमा सुरक्षा 4 फरवरी से ₹1,00,000 से बढ़ाकर ₹5,00,000 कर दिया गया है इसके माध्यम से जमाकर्ता को सुरक्षा के एक बड़े उपाय के तहत यह कदम उठाया गया है , यह बीमा सुरक्षा भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जमा बीमा और साख गारंटी निगम द्वारा उपलब्ध कराया गया है
Q.18- हाल ही में सरकार ने वधावन में एक नए बंदरगाह की स्थापना के लिए सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दी है बंदरगाह किस राज्य में स्थित होगा ?
- उड़ीसा
- महाराष्ट्र
- आंध्र प्रदेश
- केरल
सही उत्तर देखें
उत्तर : b.महाराष्ट्र – हाल ही में सरकार ने महाराष्ट्र के वधावन में नए बंदरगाह की स्थापना के लिए मंजूरी दी है वधावन बंदरगाह के विकास के बाद भारत विश्व के शीर्ष 10 कंटेनर बंदरगाह वाले देशों में शामिल हो जाएगा
Q.19- “पहला गिरमिटिया” नामक उपन्यास के लेखक का नाम क्या है जिनका हाल ही में निधन हो गया ?
- एसएस प्रकाश
- आयुष्मान तिवारी
- राकेश मोहन
- गिरिराज किशोर
सही उत्तर देखें
उत्तर : d.गिरिराज किशोर – हिंदी के प्रसिद्ध उपन्यासकार कथाकार नाटककार और आलोचक गिरिराज किशोर का 83 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया, उनके लोकप्रिय उपन्यास जैसे पहला गिरमिटिया और ढाई घर आदि के लिए प्रसिद्ध थे उनका जन्म 8 जुलाई 1937 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुआ था, उन्हें 23 मार्च 2007 में साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था
Q.20- ‘युवा विज्ञानी कार्यक्रम- युविका’ (ISRO Young Scientist Program) 2020 शुरू किया है:
- ISRO ने
- DRDO ने
- IIT दिल्ली ने
- IIT मुंबई ने
सही उत्तर देखें
उत्तर : a.ISRO ने– इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 3 फरवरी को युवा विज्ञानी कार्यक्रम युविका 2020 का शुभारंभ किया इस कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली छात्रों को अंतरिक्ष की जानकारी और उनकी टेक्नोलॉजी की समझ को विकसित करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था
Q.21- हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा घटते भूजल में सुधार लाने के लिए भूजल संरक्षण विधेयक 2020 को मंजूरी प्रदान की गई है ?
- उत्तर प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- बिहार
- झारखंड
सही उत्तर देखें
उत्तर : a.उत्तर प्रदेश – हाल ही में उत्तर प्रदेश की सरकार ने घटते भूगर्भ पर एक्शन लेते हुए भूजल संरक्षण अधिनियम 2020 को मंजूरी प्रदान कर दी है इस अधिनियम के अनुसार यदि कोई व्यक्ति 300 वर्ग मीटर से बड़े घर का निर्माण करने के लिए एक समर्सिबल पंप स्थापित करता है तो मालिक को वर्षा के जल संचय प्रणाली स्थापित भी करनी होगी इस भूजल संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार यदि पहली बार अपराधी को 6 महीने से 1 साल तक की सजा और 200000 से 500000 तक का जुर्माना देना होगा |
Q.22- द्वितीय बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास 2020 का आयोजन किस शहर में किया जाएगा ?
- मुंबई
- भोपाल
- भुवनेश्वर
- केरल
सही उत्तर देखें
उत्तर : c.भुवनेश्वर – राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया (NDRF) द्वारा द्वितीय बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास 2020 का आयोजन उड़ीसा के भुवनेश्वर में किया जा रहा है, इस अभ्यास के माध्यम से आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त धरोहर स्थलों के जीर्णोद्धार पर भी बल दिया जाएगा, इस अभ्यास का आयोजन 11 फरवरी 2020 से 13 फरवरी 2020 तक किया जा रहा है इस अभ्यास में भारत के साथ-साथ बांग्लादेश म्यांमार नेपाल श्रीलंका हिस्सा ले रहे हैं |
Q.23- अफ्रीकी संघ का 33 वा सम्मेलन हाल ही में आयोजित किया गया था ?
- जोहांसबर्ग में
- अदीस अबाबा में
- डरबन में
- केपटाउन में
सही उत्तर देखें
उत्तर : b.अदीस अबाबा में –हाल ही में अफ्रीकी संघ का 33 वां शिखर सम्मेलन 9 से 10 फरवरी को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में आयोजित किया गया था, इस सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सीरिल रामाफोसा मिश्र के राष्ट्रपति का स्थान लेकर अफ्रीकी संघ के नए अध्यक्ष बने |
Q.24- निम्नलिखित में से हाल ही में किस राज्य सरकार ने एलईडी बल्ब और फिलामेंट बल्ब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है ?
- दिल्ली सरकार
- उत्तर प्रदेश सरकार
- मुंबई सरकार
- केरल सरकार
सही उत्तर देखें
उत्तर : d.केरल सरकार-हाल ही में केरल की सरकार ने सीएफएल बल्ब और फिलामेंट से संबंधित सभी प्रकार के Bulb पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है और पूरे देश में केरल पहला ऐसा राज्य है जिसने सीएफएल बल्ब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है |
CFL Bulb से होने वाला हानि –
यदि आप से CFL बल्ब इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए बल्ब के अंदर मौजूद पारा की जरा सी मात्रा भी आपके शरीर में पहुंचने पर आपको ICU में पहुंचा सकती है, इतना ही नहीं यह पारा इतना खतरनाक होता है कि इसके प्रभाव से किसी व्यक्ति की मौत भी हो सकती है |
Q.25- हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री द्वारा किस क्षेत्र को संरक्षित विशेष कृषि क्षेत्र घोषित किया गया है ?
- ऊटी डेल्टा क्षेत्र
- कावेरी डेल्टा क्षेत्र
- तिरुचि डेल्टा क्षेत्र
- चिदंबरम डेल्टा क्षेत्र
सही उत्तर देखें
उत्तर : b.कावेरी डेल्टा क्षेत्र-हाल ही में तमिलनाडु विशेष कृषि क्षेत्र के रूप में घोषित किया है इस योजना के अनुसार कावेरी नदी के डेल्टा क्षेत्र में हाइड्रोकार्बन अन्वेषण जैसे परियोजनाओं के लिए मंजूरी प्रदान नहीं की जाएगी, सरकार के अनुसार केंद्र सरकार यहां पर कोई भी परियोजना की शुरुआत कर सकती है लेकिन राज्य सरकार के अनुमति पत्र के बिना उसे लागू नहीं किया जाएगा|
Q.26- ‘पहले सेफ्टी’ किस टेक कंपनी ने इंटरनेट सुरक्षा पहल है ?
- गूगल
- फेसबुक
- माइक्रोसॉफ्ट
- अमेजॉन
सही उत्तर देखें
उत्तर : a.गूगल – गूगल ने हाल ही में ‘पहले सेफ्टी’ के लिए लोगों में जागरूकता की पहल की घोषणा की है, इस पहल के माध्यम से लोगों में इंटरनेट के उपयोग करते समय अपनी सुरक्षा के बारे में किस तरह से ख्याल रखा जाए, उसके लिए गूगल ने पहल की है गूगल इंडिया ने सिक्योरिटी चेक अप और पासवर्ड चेकअप नामक शक्तिशाली Tool लॉन्च किए हैं जिसके माध्यम से यूजर अपने अकाउंट को सुरक्षित रख सकता है |
Q.27- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने निम्न में से किस टीम को हाल ही में आईसीसी महिला चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की है ?
- भारत
- श्रीलंका
- ऑस्ट्रेलिया
- इंग्लैंड
सही उत्तर देखें
उत्तर : c.ऑस्ट्रेलिया-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में आईसीसी महिला चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की है , यह ट्रॉफी आइसीसी महिला क्रिकेट मैनेजर होली कॉल्विन को प्रदान की आपको बता दें कि यह लगातार दूसरी बार है जिसने इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया |
Q.28- निम्नलिखित में से किस दिन को ‘विश्व यूनानी दिवस’ मनाया जाता है ?
- 10 फरवरी
- 11 फरवरी
- 12 फरवरी
- 13 फरवरी
सही उत्तर देखें
उत्तर : b .11 फरवरी -हर साल 11 फरवरी के दिन विश्व यूनानी दिवस मनाया जाता है , इस दिवस की शुरुआत यूनानी शोधकर्ता हकीम अजमल खान की जन्म वर्षगांठ के अवसर पर मनाया जाता है, अजमल खान एक यूनान के विशेषज्ञ थे |
Q.29- ‘वी थिंक डिजिटल’ किस टेक कंपनी की डिजिटल साक्षरता पहल है ?
- yahoo
- Facebook
- Google
- Amazon
सही उत्तर देखें
उत्तर : b.Facebook- ‘We Think Digital‘ यह स्लोगन अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत पहल की है, इसे फेसबुक द्वारा 2019 में लांच किया गया था, इसका मुख्य उद्देश्य इंटरनेट पर लैंगिक असमानता को कम करना है, अभी हाल ही में फेसबुक ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय महिला आयोग और साइबर पीस फाउंडेशन के साथ मिलकर अभियान शुरू किया है, इस पहल के अनुसार एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से भारत के 7 राज्य में लगभग 1,00,000 महिलाओं को डिजिटल साक्षर बनाया जाएगा|
Q.30- वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (WHO) के द्वाराकोरोना वायरस का अधिकारीक का नाम क्या रखा गया है ?
- COCD-19
- WICD-20
- ICVD-20
- COVID-19
सही उत्तर देखें
उत्तर : d. COVID-19 –विश्व स्वास्थ्य संगठन ने
कोरोना वायरस का आधिकारिक नाम
COVID-19 रखा है इस वायरस का यह नाम बहुत से वजहों को देखते हुए रखा गया है,
WHO के अनुसार कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन 18 महीनों में तैयार हो सकती है इस वायरस से अब तक चीन में 1000 से ज्यादा लोग सिर्फ चीन में ही मारे जा चुके हैं और यह वायरस लगभग 18 देशों में फैल चुका है|
Q.31- भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?
- 10 फरवरी
- 11 फरवरी
- 12 फरवरी
- 13 फरवरी
सही उत्तर देखें
उत्तर : d.13 फरवरी – प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी के दिन राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, इस तिथि को सरोजिनी नायडू के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है इस वर्ष यानी 2020 में सरोजिनी नायडू की 141 वीं जयंती मनाई जा रही है सरोजिनी नायडू भारत की पहली महिला गवर्नर थी|
Q.32- गुलमर्ग में राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जाएगा गुलमर्ग किस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है ?
- अंडमान निकोबार
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली
- छत्तीसगढ़
सही उत्तर देखें
उत्तर : b.जम्मू कश्मीर- शीतकालीन खेलों का आयोजन जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में किया जाएगा खेलों का शुभारंभ 7 मार्च को प्रारंभ किया जाएगा इस खेल का कंपटीशन 5 दिन तक जारी रहेगा|
Q.33- निम्न में से विश्व रेडियो दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?
- 10 फरवरी
- 11 फरवरी
- 12 फरवरी
- 13 फरवरी
सही उत्तर देखें
उत्तर : d.13 फरवरी – 13 फरवरी को रेडियो दिवस मनाया जाता है इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में रेडियो के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है और रेडियो के एक्सपेरिमेंट और उसकी क्षमताओं को याद करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है क्योंकि रेडियो ही एक ऐसा माध्यम है जोकि हर स्थिति में लोगों को जोड़ता है
Q.34- हाल ही में जगत प्रकाश नड्डा ने चंद्रकांत पाटील को किस राज्य में भाजपा पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है ?
- दिल्ली
- छत्तीसगढ़
- राजस्थान
- महाराष्ट्र
सही उत्तर देखें
उत्तर : d.महाराष्ट्र – हाल ही में जगत प्रकाश नड्डा ने चंद्रकांत पाटील को महाराष्ट्र में भाजपा पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है
Q.35- विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम का निर्माण किस जगह पर किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फरवरी 2020 के अंतिम माह में किया जाएगा ?
- सिडनी
- न्यूयॉर्क
- गुजरात
- मुंबई
सही उत्तर देखें
उत्तर : c.गुजरात – हाल ही में गुजरात में बन रहे दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का उद्घाटन फरवरी माह के अंत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा किया जाएगा,यह स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम माना जाता है, 24-28 फरवरी को भारत के दौरे पर आने वाले हैं और इस स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे
Q.36- रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने भारत के थल और वायु सेना के लिए ‘प्रनाश मिसाइल’ का विकास कर रहा है यह मिसाइल की मारक क्षमता है ?
- 100 किलोमीटर
- 200 किलोमीटर
- 300 किलोमीटर
- 400 किलोमीटर
सही उत्तर देखें
उत्तर : b. 200 किलोमीटर – भारत के DRDO प्रनाश मिसाइल का विकास कर रहा है, इस मिसाइल की मारक क्षमता 200 किलोमीटर है, यह मिसाइल सतह से सतह पर मार करने के लिए ठोस ईंधन का इस्तेमाल करती है, यह मिसाइल 200 किलोमीटर रेंज की इस टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल को पारंपरिक वारहेड्स से लैस किया जा सकेगा
Q.37- विश्व दाल दिवस (World Pulses Day) मनाया जाता है ?
- 10 फरवरी
- 11 फरवरी
- 12 फरवरी
- 13 फरवरी
सही उत्तर देखें
उत्तर : a.10 फरवरी में – इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दाल में उपस्थित पोषक तत्व और उनकी उपयोगिता के प्रति लोगों के बीच जागरूकता को फैलाना है आपको बता दें कि विश्व में पहला दाल दिवस 10 फरवरी 2019 को मनाया गया था
Q.38- डब्ल्यूएचओ ने हाल ही में किसे अंतरराष्ट्रीय जनस्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है ?
- टीवी
- एड्स
- स्वाइन फ्लू
- कोरोना वायरस
सही उत्तर देखें
उत्तर : d.कोरोना वायरस – चीनी
Corona Virus से अब तक लगभग 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिसकी वजह से विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने अंतर्राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है
Q.39- एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार ग्रीनपीस वाहनों में प्रयोग होने वाले जीवाश्म ईंधन से होने वाले वायु प्रदूषण से किस देश को सालाना 10.7 लाख करोड़ रुपए का नुकसान होता है ?
- भारत
- चीन
- नेपाल
- रूस
सही उत्तर देखें
उत्तर : a.भारत – एक रिपोर्ट के अनुसार भारत को लगभग 10.7 लाखों रुपए का नुकसान होता है जो कि देश की जीडीपी का 5.4% है, चीन और अमेरिका के बाद भारत ऐसा देश है जो कि इस तरह का नुकसान का सामना कर रहा है |
Q.40- नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हाल ही में प्रस्ताव पास करते ही कौन सा राज्य केंद्र शासित प्रदेश बन गया है ?
- पश्चिम बंगाल
- केरल
- पुदुचेरी
- मध्य प्रदेश
सही उत्तर देखें
उत्तर : c.पुदुचेरी – नागरिकता संशोधन विधेयक (CAA) के खिलाफ हाल ही में प्रस्ताव पास करते ही पुदुचेरी केंद्र शासित प्रदेश बन गया है, इससे पहले पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पंजाब और केरल में CAA के खिलाफ प्रस्ताव पास कर चुके हैं, आपको बता दें कि संसद में दिसंबर 2019 में CAA को मंजूरी मिली है इस कानून के अंतर्गत 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान बांग्लादेश अफगानिस्तान से भारत में आने वाले हिंदुओं सिखों जैनियों और ईसाइयों को नागरिकता प्रदान करता है