मोदी सरकार में मंत्री रहे कलराज मिश्र हिमाँचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त :-
मोदी सरकार में मंत्री रह चुके कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है इससे पहले वो मोदी सरकार में 2017 तक सुक्ष्म , लघु और उद्यम मंत्री रहे और वे तीन बार राज्यसभा में सदस्य भी रह चुके है |
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आदेश में कहा गया है की इनके नियुक्ति की तारीख से मतलब कार्यभार सँभालने की तारीख से नियुक्ति प्रभावी माना जायेगा, 2019 के लोकसभा के चुनाव के बाद ये सबसे बड़ी नियुक्ति है महत्वपूर्ण बात ये है की कलराज मिश्र ने 2019 के लोकसभा में चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया था उनका कहना था की पार्टी ने उन्हें अन्य महत्वपूर्ण कार्य सौपे है जिसके वजह से वे चुनाव नहीं लड़ेंगे |
कलराज मिश्र के बारे में :-
- कलराज मिश्र का घर गाजीपुर जिले के सैदपुर गांव के मूल निवासी है |
- उनका जन्म 01 जुलाई 1941 को हुआ था जबकि कलराज मिश्रा के पूर्वज पयासी गांव के मूल निवासी है | 1963 में RSS के प्रचारक के रूप में गोरखपुर में राजनितिक जीवन शुरू किया था |
- कलराज मिश्रा 16 वी लोकसभा चुनाव में सांसद थे | 2014 के चुनाव में वे उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और चुनाव जितने के बाद उनको सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री बनाया गया |
आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल बनाया गया :-
आचार्य देवव्रत गैर राजनितिक पृस्ठभूमि से है वे हिमांचल प्रदेश में गवर्नर के पद पर नियुक्त थे उनका भी स्थानांतरण कर गुजरात का राज्यपाल बनाया गया है | आचा र्य देवव्रत को 2015 में गवर्नर के पद पर नियुक्त किया गया था इससे पहले उन्हें हरियाणा में गुरुकुल के प्रधान अध्यापक रह चुके है |
आर्य समाज के प्रचार प्रसार के लिए किसानो ,गाओं के जीवन स्तर ,नशा मुक्ति ,आयुर्वेद ,जैविक खेती और भी समाज के मुद्दों पर काम किया |