मनु भाकर ने एशियाई चैम्पियनशिप के 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता : भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने 14वीं एशियाई चैम्पियनशिप के 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता | भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने दोहा में आयोजित एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में 244.3 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया | भारत का इस चैम्पियनशिप में यह पहला स्वर्ण पदक हैं | मनु भाकर ने पहले ही टोक्यो ओलंपिक – 2020 कोटा हासिल कर चुकी हैं |
इसके साथ ही चीन की निशानेबाज कियान वांग ने 242.8 स्कोर के साथ रजत पदक जीता | और चीन के ही रेनक्सिन जियांग ने 220.2 स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया | इसी चैम्पियनशिप में भारत की यशस्वणी सिंह देशवाल ने 157.4 के स्कोर के साथ छठा स्थान हासिल किया |
भारतीय निशानेबाज की मनु भाकर ने इस साल मई में जर्मनी के म्युनिख में हुए विश्व कप निशानेबाजी चैम्पियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहते हुए टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल किया था |
इस चैम्पियनशि से पहले टोक्यों के लिए भारत ने नौ कोटा हासिल कर चुका था | एशियाई क्षेत्र में चीन 25 कोटा के साथ पहले स्थान पर रहा , कोरिया 12 कोटा के साथ दूसरे स्थान पर रहा और मेजबान जापान 12 कोटा के साथ तीसरे स्थान पर रहा | और भारत अपने नौ कोटा के साथ चौथे स्थान पर रहा |
इस चैम्पियनशिप से पहले भारत के दीपक कुमार ने 05 नवंबर 2019 को पुरुषों 10 मीटर एयर राइफल में चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता साथ ही 2020 के टोक्यो ओलंपिक के खेलों के लिए क्वालीफाई किया | दीपक भारत की तरफ से निशानेबाजी में ओलंपिक कोटा हासिल करने 10वे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं | वाणी कपूर एवं मनीषा कीर की जोड़ी ने चैम्पियनशिप के मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता |