भारत 2021 में UNSC का अध्यक्ष बनेगा : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को 192 वोटों में से 184 वोट मिले हैं, जिसके बाद से भारत UNSC में अस्थाई सदस्य होगा, यह सदस्यता 2 साल की अवधि के लिए होगी एवं भारत के साथ नार्वे, आयरलैंड, केन्या और मेक्सिको को भी UNSC में गैर स्थाई सदस्य के रूप में 2 साल के लिए चुना गया है, UNSC में कोरोना महामारी के दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी को बरकरार रखते हुए लोगों ने मास्क पहनकर मतदान किया, UNSC में भारत 2 वर्षों के लिए स्थाई सदस्य के रूप में कार्यरत होगा, भारत के अलावा नार्वे आयरलैंड , केन्या , मैक्सिको के अतिरिक्त पांच स्थाई सदस्यों जैसे चीन, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका तथा अस्थाई सदस्यों एस्तोनिया, सेंट विंसेंट, ट्यूनीशिया और वियतनाम के साथ बैठेगा |
बेल्जियम, जर्मनी, डोमिनिकन गणराज्य, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया का कार्यकाल इस साल समाप्त हो जाएगा, यह भारत का आठवीं बार है जिसमें भारत यूएनएससी में अस्थाई सदस्य के रूप में चुना गया है |
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के बारे में :-
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सबसे शक्तिशाली और संयुक्त राष्ट्र के 6 प्रमुख अंगों में से एक है संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा का संरक्षण इसकी प्रथम की जिम्मेदारी है इसमें वीटो की शक्ति वाले पांच देश जिसमें चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका है, साथ में इसके सदस्य देश जिनकी संख्या 15 है जिनमें 10 गैर स्थाई सदस्य 2 साल के लिए चुने जाते हैं इसकी शक्तियों में शांति नियंत्रण संघ की स्थापना अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की स्थापना सम्मिलित है |